Homeराज्यउत्तराखण्डसोलर प्लांट से प्रदेश के 3 हजार घर होंगे रोशन

सोलर प्लांट से प्रदेश के 3 हजार घर होंगे रोशन

solarविज़न 2020 न्यूज:उत्तराखंड  अगर आप बार-बार बिजली कटौती से परेशान हैं तो जल्द ही आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी, जी हां अब आप 80 फीसदी सब्सिडी पर  5 किलोवाट का सोलर प्लांट अपने घर पर लगवा सकते हैं। दरअसल सरकार की ओर से राज्यभर में 3 हजार घरों में सोलर प्लांट लगाए जाने है इसके लिए उरेडा का पंजाब नेशनल बैंक के साथ करार हुआ है। करार के मुताबिक पीएनबी पांच लांख का सोलर प्लांट एक लाख रुपए में देगा, इतना ही नहीं इस एक लाख रुपए को भी आप बैंक से लोन करवा सकते हैं। करार के बाद बैंक ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोलर प्लांट लगवाने के इच्छुक आवेदक पीएनबी की नजदीकी शाखा में आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular