Homeराज्यमध्यप्रदेशकुरकुरे के चक्कर में पड़ा युवक, गंवा बैठा अपने 17 हजार रुपए

कुरकुरे के चक्कर में पड़ा युवक, गंवा बैठा अपने 17 हजार रुपए

kurkureविज़न 2020 न्यूज:  मध्यप्रदेश सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को कुरकुरे खाना इतना मंहगा पड़ा कि उसे अपने 17 हजार रुपए गंवाने पड़े। दरअसल सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के ऊडेपानी गांव में रहने वाले मोनू पिता पूरनलाल श्रीवास उम्र 18 साल ने बताया कि वह मंगलवार की रात नागपुर से छिंदवाड़ा रक्षाबंधन में अपनी बहन के घर आ रहा था। इस बीच रात करीब 12 बजे रास्ते में चलती बस के अंदर अज्ञात युवक ने कुरकुरे एवं डोनट खिलाए। जिसे खाकर वह कुछ देर बाद बेहोश हो गया। बेहोशी हालत में उसे यात्रियों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। इधर जब मोनू को होश आया तो उसने बताया कि वह अपनी बहन के घर छिंदवाड़ा आ रहा था। जहां कुरकुरे में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद अज्ञात युवकों द्वारा उसके जेब में रखे करीब 17 हजार रुपए अज्ञात लूटेरों ने लूट लिए। गंभीर हालत में भर्ती हुए युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular