HomeUncategorizedग्रेट इंडिया सेल : अमेजन पर 20 हजार तक की छूट

ग्रेट इंडिया सेल : अमेजन पर 20 हजार तक की छूट

amazon-graet-indian-saleअमेजन का तीन दिवसीय डिस्काउंट ऑफर ‘ग्रेट इंडिया सेल’ 8 अगस्त से शुरू हो गया है जो 10 अगस्त तक चलेगा. इस सेल में कई उत्पादों पर भारी छूट दी जाएगी. इसके अलावा ये शॉपिंग साइट एसबीआई कार्ड धारकों को अतिरिक्त 10 फीसद और 7.5 फीसद तक का डिस्काउंट देगी. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेजन की ओर से प्राइम सर्विस शुरू की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार इस सर्विस में सदस्य बने कस्टमर्स को ग्रेट इंडिया सेल में 30 मिनट में ही इन ऑफरों का फायदा उठा सकते हैं. इसकी मेंबरशिप 60 दिनों के लिए फ्री में दी जा रही है. इसके बाद एक साल के लिए 499 रुपए जमा करने होंगे. माना जा रहा है इसके बाद इस मेंबरशिप का रेट 999 तक बढ़ा दिया जाएगा.

इसमें मुख्यतः पांच स्मार्ट फोन की छूट के बाद की मूल्य सूची जारी की गई है जिसमें 10 हजार से 23 हजार तक के स्मार्ट फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा मोबाइल शॉपिंग को बढ़ावा देने के लिए अमेजन ने ऑन प्लस 3 जीतने का मौका दिया है. अगर आप मोबाइल से शॉपिंग करते हैं तो आपको सिर्फ 299 रुपए के ऑर्डर पर ही यह स्मार्ट मिल सकता है. इसके लिए लॉटरी सिस्टम रखा गया है.

इतना ही नहीं कुछ प्रोडक्ट्स की कीमत कुछ समय के लिए 50 फीसद तक घटा दी गई है. जैसे फिलिप्स का इअर हेडफोन मात्र 599 रुपए में ही उपलब्ध है. ये ऑफर 5 घंटे में खत्म हो जाएगा. इस सेल में टीवी, लैपटॉप,स्मार्टफोन, हार्ड डिवाइस और प्रिंटर भी उपलब्ध हैं.जिन पर 20 हजार तक की छूट दी गई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments