Homeअंतर्राष्‍ट्रीयअमेरिका में अब एटीएम से मिलेगा पिज्जा

अमेरिका में अब एटीएम से मिलेगा पिज्जा

PIJAवाशिंगटन : अमेरिका में  पहली बार एक विश्वविद्यालय परिसर में ‘पिज्जा एटीएम’ लगाया गया है। ओहियो में जेविअर विश्वविद्यालय के परिसर में लगाए गए इस पिज्जा वेंडिंग मशीन  में 70 तरह के 12 इंच के पिज्जा हैं, और यह उन्हें सिर्फ तीन मिनट में ताजा और गर्म परोसती है। पिज्जा खाने के शौकीन लोग 24 घंटे चलने वाली टचस्क्रीन मशीन के जरिए अपनी पसंद के पिज्जा का चयन कर सकते हैं। पिज्जा एटीएम 10 अगस्त को लोगों के लिए खुलेगा। इसमें तापमान नियंत्रित प्रशीतन प्रणाली है जिससे पिज्जा ताजा रहता है और कन्वेक्शन ऑवन है जो सिर्फ तीन मिनट में इसे गर्मागर्म परोसता है। एक बार उपभोक्ता यह चयन कर ले कि उसे कौनसा पिज्जा चाहिए, इसके बाद एटीएम उसे ओवन मे रखता है और फिर उसे काटकर उसके टुकडे करता है, उसे गत्ते के डिब्बे में पैक करता है और फिर यह मशीन से बाहर निकल आता है, पिज्जा की कीमत 10 अमेरिकी डॉलर (करीब 660 रुपये) है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments