Homeबॉलीवुडबॉलीवुड का नया 'सीरियल किसर'

बॉलीवुड का नया ‘सीरियल किसर’

tigerविजन 2020 न्यूज: अगर हम आप से एक सवाल पूछे कि बॉलीवुड का ‘सीरियल किसर’ कौन हैं? तो आपके दिमाग में एक ही नाम आएगा ‘सीरियल किसर’ के नाम से फेमस इमरान हाशमी का,पर अब एक और ऐसा हीरो आ गया है जो उनकी जगह ले रहा है। ये हीरो और कोई नहीं बल्कि द फ्लाइंग जट्ट ‘टाइगर श्रॉफ’ हैं। टाइगर ने अभी तक ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ में ही काम किया है।पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ में जहां वो अपनी को-एक्ट्रेस कृति सेनन को एक गाने के दौरान किस करते नजर आएं तो वहीं अपनी दूसरी फिल्म  ‘बागी’ में श्रद्धा कपूर को उन्होंने किस किया। अब जल्द ही उनकी तीसरी फिल्म ‘फ्लाइंग जट्ट’ में भी वो जैकलीन को किस करते नजर आएंगें। यहीं नहीं हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था जिसमें वो अपनी क्लोज फ्रेंड दिशा पटानी के साथ लिपलॉक करते नजर आए थे। लगता है कि वो चाहते हैं कि इमरान हाशमी का सीरियल किसर का टैग अब उनके नाम कर दिया जाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular