Homeबॉलीवुडराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भी चढ़ा काला चश्मा' गाने का सुरूर

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भी चढ़ा काला चश्मा’ गाने का सुरूर

big_57a06a8555124इन दिनों कैटरीना कैफ और सिद्दार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘बार बार देखो’ की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में है. तथा बता दे की फिल्म का फिल्म का टाइटल सांग काला चश्मा भी रिलीज हो गया है. खबरों के मुताबिक करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘बार बार देखो’ का टाइटल सॉन्ग ‘काला चश्मा’ भी रिलीज हो गया है। तथा देखा जाए तो इस गाने में कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा बिंदास डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में देसी के साथ वेस्टर्न का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. बादशाद, अमर अर्शी, और नेहा कक्कड़ ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।

अब सुनने में आ रहा है कि आने वाली फिल्म बार-बार देखो की निर्देशक नित्या मेहरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काला चश्मा पहने हुए तस्वीर पोस्ट की है। इसे उन्होंने हैशटैग कालाचश्मा और हैशटैग बार बार देखो के साथ लगाया है। यह तस्वीर उन्होंने अपनी फिल्म के गाने काला चश्मा को प्रमोट करने के लिए लगाई है। फिल्म के पीआर ने मीडिया में जारी खबर में कहा है कि पीएम मोदी और प्रेसिडेंट प्रणब पर भी छाया काला चश्मा का जादू। फिल्म के पीआर के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाना चकित करने वाला है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों का दावा है कि इस गाने की रिलीज के साथ ही हर कोई इसका दीवाना हो गया है और इसने व्यू के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पीआर ने दावा किया है कि काला चश्मा गाने का सुरूर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छाया हुआ है। पीएम की काले चश्मे वाली तस्वीर को बार-बार रीट्वीट किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि फिल्म के ट्रेलर से पहले यह गाना लॉन्च किया गया है। जिसे कैटरीना कैफ और सिद्दार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular