हरिद्वार : हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित बूथ संख्या 136 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 140वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।
वीओ: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिटनेस को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में जा रहे युवाओं को जागरूक कर मुख्यधारा से जोड़ना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। फिट इंडिया अभियान के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, खेलकूद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी जा रही है। मन की बात समाज में अच्छे कार्यों, जनभागीदारी और देशभर में हो रहे सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का सशक्त मंच है।



