Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी इको कार;...

पौड़ी के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी इको कार; 8 की मौत, 4 घायल

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कलवाड़ी गांव के पास एक इको वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 15 TA 2152 रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान थाना रिखणीखाल से करीब 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही रिखणीखाल पुलिस और SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान चार घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। वहीं, दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव दल ने सभी मृतकों के शवों को भी खाई से बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

नाम पता मृतक

1- कान्ति देबी पत्नी दिनेश चन्द्र निवासी भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
2-रेखा देबी पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़ उम्र 42 वर्ष
3- अनिल देबराडा पुत्र जयानन्द भंगलवाड़ उम्र 48 वर्ष ( चालक)
4- सुमित्रा देबी पत्नी रमेश सिह पता भंगलवाड़ उम्र 50 वर्ष
5- सुनीता देबी पत्नी मदन सिह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
6-धनेश्वरी देबी पत्नी किशन चन्द्र फता भंगलवाड़ उम्र 46 वर्ष
7- सरोजनी देबी पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाड़ उपरोक्त उम्र 38 वर्ष
8- रजनी देबी पता भंगलवाड़ उम्र 25 वर्ष

नाम पता घायल

1- शशी देबी पत्नी गजेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 35 वर्ष
2- शकुन्तला देबी पत्नी महेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
3- जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी भंगलवाड़
4- सत्यवती देबी पत्नी जगदीश पता भंगलवाड़ उम्र 36 वर्ष

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular