Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए CM धामी ने मंजूर किए 155.96...

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए CM धामी ने मंजूर किए 155.96 करोड़ रुपये, पार्किंग से लेकर सड़क-पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, सड़क एवं पुल निर्माण, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹155.96 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों का भी अनुमोदन किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण हेतु पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए ₹591.16 लाख तथा जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड लोहाघाट में मल्टी लेवल पार्किंग एवं अन्य निर्माण कार्यों हेतु ₹998.55 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए CM धामी ने मंजूर किए 155.96 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट में कुसेरी बैण्ड से सिलौनी मोटर मार्ग का डी.बी.एम. बी.सी. द्वारा अपग्रेड कार्यों हेतु ₹199.17 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाड़ी में उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग (एस.एच.-15) के किमी. 12 में 02 लेन सेतु (क्लास-बी से क्लास-ए में उच्चीकरण) के निर्माण हेतु ₹409.23 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत डंगोली-हरवाड़-वालीघाट-दफौड़-धर्मघर-कोटमन्या-पंखू-थल-सातसिलिंग मोटर मार्ग (एसएच-60) के चैनेज 154.990 पर मोटर पुल का क्लास-बी से क्लास-ए में उच्चीकरण के लिए ₹501.17 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही डंगोली-ददिमखेत-हरवाड़-वालीघाट-दफौड़-धर्मघर-कोटमन्या-पंखू-थल-सातसिलिंग मोटर मार्ग (एसएच-60) पर चैनेज 134.950 में मोटर पुल के क्लास-बी से क्लास-ए में उच्चीकरण के लिए ₹159.73 लाख तथा चैनेज 171.740 पर 45 मीटर स्पान के मोटर पुल के उच्चीकरण के लिए ₹463.21 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

पार्किंग से लेकर सड़क-पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत डंगोली-सैलानी-ददिमखेत- धर्मघर-कोटमन्या-पंखू-थल-सातसिलिंग मोटर मार्ग (एसएच-60) के किमी 127 पर पूर्व में निर्मित क्लास-बी पुल के स्थान पर 53 मीटर लंबाई का क्लास-ए लोडिंग दो लेन पुल निर्माण के लिए ₹725.45 की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लालूरी-घियाकोटी-क्यार्दा की चाली मिसिंग लिंक मोटर मार्ग के निर्माण (हिल साइड कटिंग) के लिए ₹176.85 लाख तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत कोट मल्ला से कोट तत्ला कंडिया कुलासु रीठा खाल मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य (लम्बाई 5.00 किमी) हेतु ₹376.90 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भी धरराशि मंजूर

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के सितारगंज विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोविन्दनगर में पडागांव चौराहे से आबादी होते हुए जंगल सीमा तक मार्ग का पुनर्निर्माण किये जाने हेतु ₹90.41 लाख तथा ग्राम टैगोर नगर में जैल कैम्प मुख्य मार्ग से हरेन्द्र मंडल के घर होते हुए सिंचाई नहर पुलिया तक मार्ग का पुनर्निर्माण किये जाने हेतु ₹90.61 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून की रायपुर शाखा देहरादून परिक्षेत्र तथा जनपद हरिद्वार की हरिद्वार शाखा हरिद्वार परिक्षेत्र के अन्तर्गत अधिक पेयजल खपत वाले वार्डों में जल संयोजनों पर घरेलू मैकेनिकल वाटर मीटर क्लास-बी के अधिष्ठापन हेतु क्रमशः ₹349.59 लाख एवं ₹464.77 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular