Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी में गूलर के पास बस हादसा,9 लोगों की मौत 25 घायल

टिहरी में गूलर के पास बस हादसा,9 लोगों की मौत 25 घायल

टिहरी : टिहरी जिले के अंतर्गत गुलर के पास सुबह हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस नम्बर uk09pa9779 दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी, जिसमें 33 सवारी थे 25 लोग घायल हुए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली की गूलर के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की सारी टीम फेसबुक करने के लिए मौके पर पहुंच गई 7 लोगों की मौके पर मौत हुई 2 घायलों की एम्स अस्पताल ऋषिकेश में मौत हुई और 25 घायलों का इलाज चल रहा है

वही डीएम टिहरी ने बताया कि हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 25 घायलों का एम्स में उपचार जारी है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। वहीं बस मालिक को भी बुलाकर वाहन की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस मामले में सीएम भी लगातार डीएम के बात करके संपर्क में है

टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई की गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है सूचना मिलने ही मुनिकीरेती के आसपास सभी थानों को सूचित करके मौके पर भेजा गया और रेस्क्यू कार्य तेजी से किया गया सभी घायलों को तत्काल ऋषिकेश के एम्स अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जिनकी जिनकी मृत्यु हुई है उनके शव को रिकवर करके एम्स पहुंचाया गया है यह लोग कुछ झारखंड बिहार और स्थानीय लोग हैं,

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular