Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में रातभर सड़कों की मरम्मत, गड्ढे भरने के लिए मैदान में...

हरिद्वार में रातभर सड़कों की मरम्मत, गड्ढे भरने के लिए मैदान में उतरे अधिकारी

हरिद्वार ​: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश सहित धर्मनगरी हरिद्वार में चलाए जा रहे ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ के तहत शहर से लेकर देहात तक की सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात सड़कों के कायाकल्प में जुटे हुए हैं।जिससे स्थानीय रहवासियों और तीर्थयात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिल सके।

​इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम अपने-अपने क्षेत्रों में रात-दिन मुस्तैदी से जुटी है। देर रात रानीपुर विधानसभा अंतर्गत शिवालिक नगर के मुख्य मार्गों पर हो रहे डामरीकरण व मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने स्वयं पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार और सहायक अभियंता कीर्ति वर्धन पहुंचे। उन्होंने मौके पर रहकर कार्य की गुणवत्ता की जांच की और रात में भी कार्य को तेजी से पूरा करवाया।

आपको बता दे ​विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार में रोजाना हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। साथ ही आगामी अर्धकुंभ के भव्य आयोजन को देखते हुए प्रशासन बुनियादी सुविधाओं, खासकर सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

मामले में अपडेट देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जिले में गड्ढा मुक्त अभियान पूरी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा, “शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक की लगभग 90 प्रतिशत सड़कों को दुरुस्त कर लिया गया है। बची हुई सड़कों को भी तय समय सीमा के भीतर ठीक कर दिया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कार्यों में ढिलाई न बरतें और जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर काम पूरा करें।”

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular