देहरादून:शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर उत्तराखंड के लोगों को सार्वजनिक अवकाश की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने दी महानवमी की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति को विशेष सम्मान प्राप्त है। यह पर्व समाज में महिलाओं के सम्मान, उनके सामर्थ्य और महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। ये पर्व समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ इसके मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।



