Homeअध्यात्मआस्थाआज से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू, हेली सेवाओं का भी...

आज से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू, हेली सेवाओं का भी यात्री ले सकेंगे लाभ

देहरादून : आज से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। मानसून के बाद आज से हेली सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। 15 से 30 सितंबर तक की सभी बुकिंग पूरी हो गई हैं। जबकि अक्टूबर के लिए बुकिंग के लिए 22 सितंबर को बुकिंग शुरू होगी।

आज से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू

चार धाम मे दूसरे चरण की यात्रा आज से शुरू हो रही है। पहले चरण की यात्रा में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने धामों के दर्शन किए हैं, 2026 में गंगोत्री और यमुनोत्री में एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है, दूसरे चरण में यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है संभावना जताई जा रही है कि श्रद्धालुओं की संख्या 60 लाख के पार पहुंच सकती है ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर चार धाम यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने जिलाधिकारी से की जानकारी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा से संबंधित जिलाधिकारी के साथ वर्चुअल संवाद किया और फीडबैक लिया। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप भी मौजूद रहे। गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसको देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बता दे कि दूसरे चरण की यात्रा 2 महीने और चलेगी जिसमें बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular