Homeराज्यउत्तराखण्डनेपाल में बाढ़ के बाद चंपावत में अलर्ट, टनकपुर में SDRF को...

नेपाल में बाढ़ के बाद चंपावत में अलर्ट, टनकपुर में SDRF को रखा हाई अलर्ट

चंपावत : नेपाल में भारी बारिश और भीषण बाढ़ के बाद चम्पावत के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। टनकपुर में SDRF को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शारदा नदी, घाटों और बैराज क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।

नेपाल में बाढ़ के बाद चंपावत में अलर्ट

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए चम्पावत जिले में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सेनानायक SDRF के निर्देश पर SDRF टीम टनकपुर को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।

टनकपुर में SDRF को रखा हाई अलर्ट

SDRF जवान शारदा घाट, शारदा बैराज और संवेदनशील तटीय एवं निचले इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं। टीम ने घाटों और नदी किनारे पहुंचकर स्थानीय लोगों, यात्रियों और मछुआरों को जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर जागरूक किया। लोगों से नदी और घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

SDRF टीम आवश्यक जीवनरक्षक उपकरणों के साथ 24 घंटे मुस्तैद

आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF टीम आवश्यक जीवनरक्षक उपकरणों के साथ 24 घंटे मुस्तैद है। इधर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई, राजस्व, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा शारदा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular