Homeराज्यउत्तराखण्डSIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 15 लाख नोटिसों पर...

SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 15 लाख नोटिसों पर हो चुकी सुनवाई

देहरादून: उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में SIR की प्रगति, प्रक्रिया और राजनीतिक दलों के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

24 लाख मतदाताओं को जारी किए गए थे नोटिस

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट रोल में शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले करीब 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे।

इन नोटिसों में से अब तक 15 लाख से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी की जा चुकी है, जबकि बाकी मामलों में कार्रवाई अभी जारी है।

पारदर्शिता के लिए 9 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को बताया कि SIR की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपादित की जा रही है। प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने SIR प्रक्रिया को लेकर अपने सुझाव भी दिए। निर्वाचन विभाग की ओर से प्रतिनिधियों को प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से अनिल गोयल और राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से मनोज रावत और मौ. सुलेमान अंसारी, बहुजन समाज पार्टी से सत्यपाल, सतेंद्र, जसपाल और सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य और CPI(M) से अनंत आकाश मौजूद रहे।

निर्वाचन विभाग के अनुसार SIR प्रक्रिया को लेकर आगे भी आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular