Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने महिला-पुरुष पर...

रामनगर में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने महिला-पुरुष पर लगाया हत्या का शक…

रामनगर : रामनगर के टांडा मल्लू क्षेत्र में देर शाम एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया,मृतक की पहचान टांडा मल्लू निवासी रवि सैनी के रूप में हुई है,परिजनों ने एक महिला और एक पुरुष पर हत्या का शक जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं घटना से आक्रोशित करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ पिरूमदारा चौकी पहुंचकर घेराव और हंगामा किया, संगठन ने कहा कि मृतक उनके संगठन से जुड़ा हुआ था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
बताया जा रहा है कि रवि सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना देर शाम परिजनों को मिली,मृतक के भाई जोनी कुमार के अनुसार शाम करीब छह बजे पप्पू नाम का एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और बताया कि रवि उसके घर के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है, इसके बाद पिता के फोन पर जोनी मौके के लिए रवाना हुए.
जोनी कुमार का कहना है कि वह फैक्ट्री से सीधे मौके पर पहुंचा और पप्पू के साथ रिक्शे से अपने भाई को देखने गया,उसके मुताबिक रवि के होंठ और नाखून नीले पड़े थे, शरीर अकड़ा हुआ था और हाथ पर कट का निशान भी दिखाई दे रहा था,परिजनों ने हाथ पर एक अन्य निशान और खून की हल्की बूंद होने की बात भी कही है।
इसके बाद परिजन रवि को रिक्शे से अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी मौत होने की जानकारी दी और उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी,परिजनों ने पप्पू और एक महिला पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
वहीं देर रात रामनगर कोतवाल सुशील कुमार भी पिरूमदारा चौकी पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मामला फिलहाल संदिग्ध है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular