Homeराज्यउत्तराखण्डमाँ बाराही धाम देवीधुरा मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने...

माँ बाराही धाम देवीधुरा मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए सभी विभागों को सख्त निर्देश

चंपावत : ऐतिहासिक माँ बाराही धाम देवीधुरा मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में 23 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं का विभागवार जायजा लिया गया और सभी अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

माँ बाराही धाम देवीधुरा मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन

जिलाधिकारी ने कहा कि देवीधुरा मेला प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

डीएम ने दिए सभी विभागों को सख्त निर्देश

डीएम ने ट्रैफिक प्लान, पार्किंग, बैरिकेडिंग, डायवर्जन, कानून-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत, पैदल मार्ग, स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र, साफ-सफाई, अस्थायी शौचालय, खाद्य सामग्री की उपलब्धता और संचार व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीएम ने पुलिस विभाग को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, एआरटीओ को प्रभावी यातायात योजना लागू करने, नगर पंचायत को नियमित सफाई और कूड़ा प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त चिकित्सकों और पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश

वहीं विद्युत, जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग को मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, उपजिलाधिकारी नीतू डागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला समिति के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular