Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में गरजेगी कांग्रेस , 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला...

हल्द्वानी में गरजेगी कांग्रेस , 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में महारैली…

देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब कांग्रेस ने कुमाऊं में भी अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है आगामी 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब कांग्रेस की नजर कुमाऊं पर है इसी रणनीति के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी पहुंचेंगे उनकी प्रस्तावित जनसभा को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, भीड़ प्रबंधन, प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि यह जनसभा कुमाऊं की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में से एक होगी, जिसमें विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे पार्टी नेताओं की मानें तो मल्लिकार्जुन खड़गे अपने संबोधन में पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर भी कांग्रेस अपना पक्ष रखेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular