हरिद्वार : हरिद्वार में नई वाहन पंजीकरण सीरीज UK08 BM शुरू होते ही वीआईपी और फैंसी नंबरों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पसंदीदा नंबर पाने की होड़ ऐसी रही कि परिवहन विभाग की ऑनलाइन ई-नीलामी में लाखों रुपये तक की बोलियां लग गईं।
हरिद्वार में VIP नंबरों की धूम
हरिद्वार में नई वाहन पंजीकरण सीरीज UK08 BM शुरू होते ही VIP और फैंसी नंबरों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। परिवहन विभाग की ऑनलाइन ई-नीलामी में लोगों ने पसंदीदा नंबर हासिल करने के लिए जमकर बोली लगाई। सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं UK08 BM 0009 ने, जो पूरे 5 लाख 40 हजार रुपये में बिका।
5.40 लाख में बिका UK08 BM 0009
वहीं 0001 नंबर के लिए 4 लाख 91 हजार, 0007 के लिए 3 लाख 88 हजार, 0008 के लिए 1 लाख 73 हजार और 0002 के लिए 1 लाख 41 हजार रुपये तक की बोली लगी। इसके अलावा 1111, 8888, 5555, 0101 और 0077 जैसे फैंसी नंबरों के लिए भी लोगों में खासा उत्साह रहा। एआरटीओ प्रशासन हरिद्वार निखिल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन ई-नीलामी पूरी तरह पारदर्शी है और फैंसी नंबरों से मिलने वाला राजस्व सरकार के लिए महत्वपूर्ण आय का स्रोत है।