Homeराज्यउत्तराखण्डजनसहभागिता से बनेगा चम्पावत का मास्टर प्लान-2041, डीएम बोले जनहित सर्वोपरि

जनसहभागिता से बनेगा चम्पावत का मास्टर प्लान-2041, डीएम बोले जनहित सर्वोपरि

चंपावत :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “आदर्श चम्पावत–विकसित चम्पावत” परिकल्पना को साकार करने की दिशा में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मास्टर प्लान-2041 के प्रारूप पर विस्तृत बैठक आयोजित हुई।

जनसहभागिता से बनेगा चम्पावत का मास्टर प्लान-2041

बैठक में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, विभिन्न संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने महायोजना को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां खुलकर रखीं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि मास्टर प्लान अभी केवल प्रारूप है, अंतिम योजना नहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों, स्थानीय नागरिकों और सभी हितधारकों से प्राप्त सुझावों व जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक संशोधन किए जाएंगे और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ही महायोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

डीएम बोले जनहित सर्वोपरि

जिलाधिकारी ने लोगों से अपने सुझाव लिखित रूप में देने की अपील भी की। बैठक में आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के निर्धारण, कृषि भूमि, पर्यटन विकास, पार्किंग, सड़क, सीवर, पार्क, विद्यालय, पर्यावरण संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव और सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट अनुभव चटर्जी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मास्टर प्लान-2041 के विभिन्न प्रावधानों और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular