देहरादून : रायपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात का दून पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग महिला के घर में घुसे थे। पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी उसी मोहल्ले का रहने वाला है और उसे महिला के घर में अकेले रहने की जानकारी थी।
दोनों ने नशे की लत और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के कब्जे से सोने के कुंडल, अंगूठी, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
[…] […]