Homeराज्यउत्तराखण्डसेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जिलों में हो रहा...

सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जिलों में हो रहा शिविरों का आयोजन

देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ – सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जनपदों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जिलों में हो रहा शिविरों का आयोजन

सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा के तहत चल रहे शिविरों में आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल के तहत अब तक राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों में 06 जुलाई तक 46,151 लोगों ने भागीदारी की, जिसमें 11,667 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा 1961 जन-शिकायतों का निस्तारण किया गया।

4 जुलाई से 15 दिन तक शिविरों का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में 4 जुलाई से 15 दिन का ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ – सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पिथौरागढ़ में आयोजित तीन शिविरों में 1700 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। 112 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

हर दिन हजारों की संख्या नें लोग कर रहे प्रतिभाग

चम्पावत जिले के बूम शारदा घाट उचौलीगोठ टनकपुर और जिला सभागार में आयोजित शिविरों में 2537 प्रतिभागी शामिल हुए। जनपद अल्मोड़ा के विकास खण्ड हवालबाग के मल्ला महल एवं सोमेश्वर के पॉलिटेक्निक ताकुला में आयोजित शिविर में 1401 प्रतिभागी शामिल हुए। जनपद बागेश्वर में डिग्री कॉलेज बागेश्वर तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटली गरुड़ में आयोजित शिविरों में 745 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों हेतु 31 आवदेन भरे गए। जबकि अन्य योजनाओं से 321 लोगों को लाभान्वित किया गया। ऊधमसिंह नगर जनपद में सिटी क्लब रूद्रपुर एवं विकासखण्ड मुख्यालय गदरपुर में आयोजित शिविरों में 1340 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें कि 551 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 490 आवदनों का मौके पर निस्तारण किया गया।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular