Homeराज्यउत्तराखण्डबिहार में लूट व हत्या में वांछित 25 हजार का आरोपी गिरफ्तार,...

बिहार में लूट व हत्या में वांछित 25 हजार का आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

ऋषिकेश : देहरादून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार में लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराध में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में ऋषिकेश पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार पुलिस से बचने और पहले से जेल में बंद अपने भाई की पैरवी करने के लिए ऋषिकेश पहुंचा था, लेकिन इससे पहले कि वह अपनी योजना में सफल होता, दून पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसने अपने भाई वसीम व अपने अन्य साथियों के साथ बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था तथा घटना के दौरान उक्त व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही बिहार पुलिस उन्हें लगातार ढूंढ रही थी। पुलिस से बचने के लिए उसका भाई वसीम अपने अन्य साथियों के साथ अपने ससुराल ऋषिकेश आ गया था, परंतु ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने उसे तथा उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अभियुक्त बिहार पुलिस से बचने एवं अपने भाई से मिलने के लिए ऋषिकेश आया था, परंतु पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर वह ट्रेन के माध्यम से फरार होने की योजना बना रहा था, परंतु इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचे के संबंध में उसके द्वारा बताया कि वह उक्त तमंचे को बिहार से गोरखपुर के रास्ते लेकर आया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments