Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल के नलनी गांव में भालू के आतंक से ग्रामीणों में दहशत,...

नैनीताल के नलनी गांव में भालू के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से छुटकारा दिलाने की मांग

नैनीताल : नैनीताल के नलनी गांव में भालू के आतंक से दहशत है..यहां पिछले कुछ दिनों से भालू का जोड़ दिखने से ग्रामीण खौफ में हैं..गांव के आस पास ही कई दिनों से 2 भालुओं की मौजूदगी बनी है तो गांव पर खतरा बना हुआ है। भालू के यहां होने से ना गांव के लोग जंगलों से चारा पत्ती ला पा रहे हैं और ना ही बच्चे स्कूल आ जा पा रहे हैं।

ग्रामीणों को डर है कि गढवाल की तहर उनके गांव में भी भालू हमला ना कर दे और जानवरों से लेकर इंसानों को मार ना दे। भालू के दिखने से सिर्फ नलनी ही नहीं बल्कि मंगोली बजून खर्पाताल,घटगड़ तक खतरा बना हुआ है। दिन में भी गांव के आस पास ही ये भालू घूमते दिखाई दे रहे हैं। हांलाकि गांव के लोगों ने वन विभाग से मदद मांगी है मगर अभी तक भी भालू को पकड़ा नही जा सका है जब्कि दोनों भालू गांव के बगीचे में घूम रहे हैं।

दरअसल नलनी गांव कार्बेट पार्क के रामनगर डिविजन से लगा हुआ है यहां पिछले सालों में भी कई बार जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं सामने आई थी। लेकिन इसके बाद भी यहां वन विभाग गांव के लोगों को राहत नहीं दे सका तो अब भालू ने ग्रामीणों की टेंशन को बढा दिया है। वन विभाग इस इलाके में काँबिंग करे और भालूओं को जोड़ के यहां से भगाए ताकि कोई बड़ी घटना होने से बचे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments