Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में BLO को एसआईआर के लिए एक महीने का मिलेगा मोबाइल...

उत्तराखंड में BLO को एसआईआर के लिए एक महीने का मिलेगा मोबाइल रिचार्ज

देहरादून :  उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा ₹350 का भुगतान किया जाएगा।

में BLO को एसआईआर के लिए एक महीने का मिलेगा मोबाइल रिचार्ज

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे।

गणना फॉर्म्स को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से किया जाएगा डिजिटलाइज

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस एक महीने के फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना फॉर्म्स को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में BLO को मोबाइल डाटा प्लान की कमी ना आए, इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएलओ को एक माह का मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments