अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में राहुल गांधी के नहीं पहुंच पाने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां एक ओर उनके कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली, वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कई सवाल उठाए हैं। हरीश रावत का कहना है कि जब उसी मौसम और वायु मार्ग पर अन्य हेलीकॉप्टरों का संचालन हो रहा था, तो राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान क्यों नहीं भर सका। उनके इस बयान के बाद पूरे मामले को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
हरीश रावत का भाजपा सरकार पर हमला
अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी के नहीं पहुंच पाने से कई कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली। हालांकि राहुल गांधी ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर समर्थकों से माफी मांगी और भविष्य में दोबारा आने का आश्वासन भी दिया। लेकिन उनके कार्यक्रम में शामिल न हो पाने की जानकारी मिलने के बाद कुछ कार्यकर्ता सभा स्थल से लौटते नजर आए।
इस बीच, मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस मौसम और वायु मार्ग पर अन्य हेलीकॉप्टरों का संचालन हो रहा था, उसी दौरान राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर पंतनगर से उड़ान क्यों नहीं भर सका।
राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से रोका गया !
हरीश रावत ने कहा कि जब उसी मार्ग पर अन्य हेलीकॉप्टर सफलतापूर्वक उड़ान भर रहे थे, तो राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा क्यों नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित एजेंसियों और संस्थाओं की ओर से स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उइनका कहना है कि हेलीकॉप्टर सेवाओं और उड़ान संचालन से जुड़े सभी निर्णय निर्धारित नियमों और संबंधित संस्थाओं के दिशा-निर्देशों के तहत लिए जाते हैं।
ऐसे में इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब संबंधित पक्षों द्वारा दिया जाना आवश्यक है। फिलहाल इस मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा जारी है। वहीं, यह सवाल भी उठ रहा है कि राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा केवल मौसम संबंधी कारणों से प्रभावित हुआ या इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी अथवा प्रशासनिक वजह थी।

[…] Source link […]