Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध मादक पदार्थो के साथ एक महिला नशा तस्कर को दून पुलिस...

अवैध मादक पदार्थो के साथ एक महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन और ऑपरेशन प्रहार के तहत पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला को करीब 6 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटेलनगर थाना पुलिस द्वारा गठित टीम ने 1 जून 2026 की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस ने ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 5 किलो 992 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वो गांजा बिहार से लेकर आई थी। उसका उद्देश्य सेलाकुई और आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों तथा स्थानीय नशा करने वालों को इसकी बिक्री करना था। पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी महिला का पति भी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस महिला के नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता :-

निर्मला पत्नी धर्मेंद्र साहनी निवासी निकट ट्यूबवैल नंबर 4, ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र – 40 वर्ष

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments