Homeराज्यउत्तराखण्डउपराष्ट्रपति पहुंचे देहरादून, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल ने...

उपराष्ट्रपति पहुंचे देहरादून, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल ने किया जनरल को याद

देहरादून : वसंत विहार स्थित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के आवास पर पहुंचकर उनकी अंतिम यात्रा में माननीय उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी, माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (से.नि.) सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के साथ सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी।

उपराष्ट्रपति ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वे देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं और उन्होंने अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

राज्यपाल ने किया जनरल खंडूरी को याद

राज्यपराल ने कहा कि खंडूरी मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि अभिभावक, प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक थे। उनका स्नेह, अनुशासन, सरलता, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और कार्यशैली सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
सार्वजनिक जीवन में उनके द्वारा दिए गए संस्कार, मार्गदर्शन एवं आदर्श मेरे लिए अमूल्य धरोहर हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments