देहरादून : देहरादून में वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़े अभ्यर्थी नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी पानी की टंकी पर बीते 24 घंटे से चढ़ी हुईं हैं।
वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी
वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए अभ्यर्थी टंकी पर चढ़े हुए हैं। कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्यौति रौतेला भी उनके साथ मौजूद हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत भी देर शाम आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने धरने पर बैठे नर्सिंग अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उनकी मांगों को जायज बताया।
