पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। समारोह मे नरेंद्र मोदी और अमित शाह की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी समारोह में भाग लिया और नवनिर्वाचित सरकार को शुभकामनाएं दीं।
बंगाल में शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए पश्चिम बंगाल के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए काम करने का संकल्प लिया। उनके साथ मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
समारोह के दौरान नेताओं ने विश्वास जताया कि नई सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
सीएम बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक…विकास
शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सीएम धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट कर कहा कि ” आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी एवं आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah जी की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे माननीय मुख्यमंत्रियों जी से भी भेंट की।
माननीय मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari जी एवं समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।
