Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली में हीट वेव से निपटने को जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार,...

चमोली में हीट वेव से निपटने को जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, जिलाधिकारी ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश

चमोली : चमोली में हीट वेव से निपटने को जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर ली है।  जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

चमोली में हीट वेव से निपटने को जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जानकारी दी कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित आपदाओं और हीट वेव के प्रभावी प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।  जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा जन-जीवन एवं आधारभूत सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को न्यूनतम रखने के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे है।

जिलाधिकारी ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में हीट वेव की जताई गयी संभावना के तहत बढ़ते तापमान, जल संकट, विद्युत आपूर्ति पर दबाव, वनाग्नि एवं आगजनी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। साथ ही, हीट वेव के दौरान जन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को देखते हुए सम्बंधित विभागों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था की सुचारुता, अग्निशमन संसाधनों की तत्परता, स्वच्छता और जल निकासी, पशुधन देखभाल और कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल, छाया और जन जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

हीट वेव से बचाव के लिए चलाए जाएंगे जन जागरूकता अभियान

हीट वेव से बचाव के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाते हुए त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। इस कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नन्द किशोर जोशी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि भीषण गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हल्के व सूती वस्त्र पहनें तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments