Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम, प्लास्टिक वेस्ट के लिए...

उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम, प्लास्टिक वेस्ट के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू

उत्तरकाशी – प्रशासन द्वारा जिले में चार धाम यात्रा का संचालन सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। जनपद के दोनों धामों में श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में प्रशासन द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। सभी श्रद्धालुओं को सुलभता और सुगमता से धामों में दर्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर स्वस्थ, सुरक्षा, पेयजल व वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था सहित सभी जरूरी इंतजाम किए गये हैं।

उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम

उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चारधामों का पर्वतीय एवं धार्मिक पर्यटन से गहरा संबंध है, जो प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और इकोसिस्टम भी है।

प्लास्टिक वेस्ट के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए संदेशों के अनुरूप चारधाम यात्रा में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे धामों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री के समुचित निस्तारण हेतु दुकानों पर क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई है।

जिसके माध्यम से पर्यटक अपना प्लास्टिक वेस्ट जमा कर निर्धारित धनराशि वापस प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से ये भी अपेक्षा की है कि वे धार्मिक स्थलों की गरिमा को बनाए रखे में सहयोग करे तथा देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और  अनुकूल मौसम का आनंद लेते हुए अपने साथ वालों को भी देवभूमि आने के लिए प्रोत्साहित करे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments