Home राज्य उत्तराखण्ड चंपावत पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 45 ग्राम स्मैक के साथ...

चंपावत पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पत्नी सहित गिरफ्तार

0
Champawat News

चंपावत : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज कश्यप उर्फ ‘ड्रामा’ को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई रेखा यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा है, जिसमें नशा तस्करों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

चंपावत पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

नशे के खिलाफ चंपावत पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।  10 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में एसओजी, थाना बनबसा पुलिस और एसएसबी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पंपापुर (थाना बनबसा) क्षेत्र में गाड़ीगोठ मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान UK03 TA 2607 (आर्टिका) कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन सवार आरोपी और उसकी पत्नी के कब्जे से 45 ग्राम अवैध स्मैक और ₹50,700 नगद बरामद किए गए।

45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पत्नी सहित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी सूरज कश्यप उर्फ ‘ड्रामा’ बनबसा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ पहले से ही करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वो लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में लिप्त था और क्षेत्र में सक्रिय नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाना और चौकी में दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here