DHAMI CABINET : उत्तराखंड में धामी सरकार 23 मार्च को अपने 4 साल पूरी करने जा रही है. सरकार गठन के समय से ही मंत्रिमण्डल में कई पद खाली थे. कई बार कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट देखने को मिली जिसके बाद अब अखिरकार धामी कैबिनेट का विस्तार हो चुका है. धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री हुई है.
धामी सरकार में 5 मंत्रियों की एंट्री
धामी सरकार अपने 4 साल पूरे करने की दहलीज पर खड़ी है. अब कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री से सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए और भी मजबूती मिलेगी. इस कैबिनेट विस्तार को आगामी चुनावों के लिए बेहद अहम रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. सभी मंत्री पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं.
इन विधायाकों को मिला मंत्री पद
धामी सरकार में आज 5 नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है. इनमें राजपुर से विधायक खजान दास, रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा, रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्रीमंडल में जगह दी गई है. सभी नवनियुक्त मंत्रियों को आज राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोकभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई.
लम्बे समय से लगे जा रहे थे कयास
साल 2022 में चुनाव के बाद गठित सरकार में कई मंत्री पद खाली रह गए थे. शुरुआत में तीन पद खाली थे, लेकिन बाद में परिस्थितियों ने संख्या बढ़ा दी चंदन रामदास के निधन के बाद एक और पद खाली हुआ. जिसके बाद विवादों से घिरे प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उनका भी पद खाली हो गया था. इस तरह से मौजूदा सरकार में कुल पांच मंत्री पद रिक्त थे. आज आखिरकार सभी पदों पर मंत्रियों की नियुक्ति की जा चुकी है. देहरादून स्थित लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इन विधयाकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई.
2027 विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का मास्टर स्ट्रोक
बता दें कि साल 2027 में धामी सरकार अपने 5 साल पूरे कर देगी. जिसके बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, ये मंत्रीमण्डल विस्तार आगामी चुनावों के मध्यनजर रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. जिस तरह से नामों का चयन गया है राजनैतिक विशेषज्ञ इसे मास्टर स्ट्रोक कह रहे हैं. इस फैसले के बाद 2027 में भाजपा के वोट परसेंटेज में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. वहीँ जल्द ही दयित्वधारियों की सूची भी जारी की जा सकती है. कल 21 मार्च को गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भी उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है. माना जा रहा है है कि उनके इस दौरे के बाद दयित्वधारियों की सूची भी जारी की जा सकती है.