Homeराज्यउत्तराखण्डजल्द शुरू हो सकती है देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच RCS उड़ान...

जल्द शुरू हो सकती है देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच RCS उड़ान सेवा, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने दिया अपडेट

पिथौरागढ़ :  पिथौरागढ़ से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरु हो सकती है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने इसे लेकर अपडेट दिया है। उन्होनंे  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरु हो सकती हैं।

जल्द शुरू हो सकती है देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच RCS उड़ान सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर, देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए उन्हें पत्र लिखा था। इसी क्रम में केंद्रीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए, मेसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जल्द शुरू होगा संचालन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कंपनी द्वारा इस मार्ग पर आरसीएस उडानों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच नियमित विमान सेवाओं के लिए अन्य विमानन कंपनियों को भी पत्र लिख रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार पिथौरागढ़- देहरादून के बीच नियमित हवाई सेवा शुरु करने के लिए प्रयासरत है। इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों का देहरादून से सीधे सम्पर्क स्थापित हो सकेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular