Monday, March 9, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड गैरसैंण में बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की...

गैरसैंण में बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित

उत्तराखंड बजट सत्र 2026 : आज से पांच दिवसीय उत्तराखंड बजट सत्र की शुरूआत हो गई है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरूआत हुई। इस दौरान सदन के अंदर और बाहर विपक्ष का हंगामा देखने को मिला।

गैरसैंण में उत्तराखंड बजट सत्र 2026 शुरू

उत्तराखंड बजट सत्र 2026 की आज से शुरूआत हो गई है। राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के दौरान विपक्षी विधायकों ने वॉककआउट कर दिया। इसके साथ ही सदन के बाहर सड़क पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन भी देखने को मिला।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित

राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ सदन की कार्रवाई को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। दो बजे बाद दोपहर 2 बजे विस अध्यक्ष अपने विचार सदन में रखेंगी। इसके बाद विधानसभा में शाम करीब तीन बजे सीएम धामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2