Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 को लेकर की उच्चस्तरीय...

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Haridwar News: आज हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को गंगा घाट क्षेत्र सहित मेले से जुड़े सभी निर्माण एवं मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए स्नान, आवागमन, ठहराव, ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की पहचान तथा अतिक्रमण हटाने के व्यापक अभियान की ठोस और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए. कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों को भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की मेलाधिकारी द्वारा स्वयं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए.
अधिकारियों को सभी पुलों का सेफ्टी एवं संरचनात्मक ऑडिट कराने, आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण करने तथा घाटों के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा रेलिंग, फिसलन-रोधी व्यवस्थाओं और गंगा तट क्षेत्र के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here