बड़ी खबर: उत्तराखंड विधानसभा सत्र की अधिसूचना हुईं जारी, 9 मार्च से भराड़ीसैंण में शुरू होगा बजट सत्र

देहरादून: उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना के मुताबिक गैरसैंण के भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित होगा। बजट सत्र आगामी 9 मार्च से शुरू होगा जो की 13 मार्च तक चलेगा।प्रमुख सचिव विधानसभा धनंजय चतुर्वेदी ने अधिसूचना जारी की है।
धामी सरकार का यह बजट सत्र करीब 1 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा। सत्र को लेकर विभिन्न स्टेक होल्डरों से बजट के लिए सुझाव लिए गए है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है की यह बजट आम जनता के हितों के लिए होगा साथ ही बजट सत्र को लेकर राज्य की आमजनता से सुझाव भी प्राप्त किए गए है।
वहीं गैरसैन में होने जा रहे बजट सत्र को लेकर पुलिस – प्रशासन भी पूरी तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटा है। बता दें कि पिछले बजट सत्र को भी सरकार ने गैरसेंण में कराने का निर्णय लिया था, लेकिन उस समय भराड़ीसैंण विधानसभा के अंदर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। जिस वजह से बजट सत्र देहरादून में कराया गया।



