नैनीताल: तीन महीने से लापता युवती मामले में परिजनों ने दी तहरीर, विशेष समुदाय के युवक पर आरोप

नैनीताल नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गरमपानी क्षेत्र से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. जिसके बाद युवती के पिता ने विशेष समुदाय के युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है. पीड़ित पिता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भवाली कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

तीन महीने से गुमशुदा युवती मामले में परिजनों ने दी तहरीर 

परिजनों के मुताबिक, युवती पिछले तीन महीनों से लापता है. हाल ही में मिली जानकारी के आधार पर परिवार ने आशंका जताई है कि विशेष समुदाय का एक युवक उसे अपने साथ ले गया है. जबकि, युवती मां का दावा कमर रही है कि बेटी का फोन आया था, जिसमें उसने जबरदस्ती साथ ले जाने और मारपीट किए जाने की बात बताई थी. इस मामले को गंभीर बताते हुए भाजपा कार्यकर्ता भावना मेहरा और मनोज भट्ट परिजनों के साथ भवाली कोतवाली पहुंचे और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की.

विशेष समुदाय के युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. उनका आरोप है कि कुछ मामलों में युवतियों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जिससे सामाजिक संतुलन प्रभावित हो सकता है. साथ ही उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, इसके अलावा बाहरी लोगों के सत्यापन और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की बात भी कही.

भवाली कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि

युवती की गुमशुदगी को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही उसकी बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर रवाना किया गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here