उत्तराखंड में इस बार वृद्ध महिलाओं को समर्पित होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानें क्या होगा खास ?

REKHA AARYA

देहरादून : इस बार प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वृद्ध महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को समर्पित होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

उत्तराखंड में इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वृद्ध महिलाओं को समर्पित होगा। कैबिनेट मंत्री रेखआ आर्या ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बार महिला दिवस हमारी दादियों और नानियों को समर्पित होगा, जिन्होंने अपने त्याग, परिश्रम और संस्कारों से समाज की नींव मजबूत की है।

हमारी दादियां और नानियां हमारे परिवार और समाज की धरोहर

मंत्री रेखा आर्या ने कहा “हमारी दादियां और नानियां हमारे परिवार और समाज की धरोहर हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का विषय होगा। इसके साथ ही उनके कल्याण के लिए एक ठोस योजना को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है।”

वृद्ध महिलाओं की आवश्यकताओं की तैयार की जाए रिपोर्ट 

मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद से वृद्ध महिलाओं को इस आयोजन में ससम्मान आमंत्रित किया जाए। इसके साथ ही दूरदराज के गांवों में सर्वे कर ये आकलन किया जाए कि वृद्ध महिलाओं को किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एक कल्याणकारी योजना का प्रारूप तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक वास्तविक लाभ पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here