हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी, पत्थर से कुचलकर युवक और युवती को उतारा मौत के घाट

हल्द्वानी : हल्द्वानी के मंडी परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां परिसर के भीतर एक युवक और युवती के लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी

हल्द्वानी के मंडी परिसकर में सुबह शव दिखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।प्रथम दृष्टया दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

पत्थर से कुचलकर युवक और युवती को उतारा मौत के घाट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया तथा साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

दोनों मृतकों की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल से संदिग्ध साक्ष्य और वह पत्थर भी बरामद किया गया है जिससे वार किए जाने की आशंका है। इसके साथ ही मंडी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मंडी के व्यापारियों और मजदूरों से पूछताछ भी की जा रही है।
प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश या प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here