हे.न.ब. उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की नई कुलपति बनी डॉ. भानु दुग्गल, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की नियुक्ति

देहरादून (DEHRADUN): राज्यपाल और कुलाधिपति गुरमीत सिंह ने हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति की है. डॉ. भानु दुग्गल को हे.न.ब. उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है.

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने डॉ. भानु दुग्गल को हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून की कुलपति नियुक्त की है। डॉ. भानु दुग्गल वर्तमान में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में कार्डियोलॉजी विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

डॉ. भानु दुग्गल को उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुलाधिपति के प्रसाद पर्यन्त और पाँच वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here