Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  घंटाघर, पंहुच कर  स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा...

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  घंटाघर, पंहुच कर  स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती  के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया….

देहरादून में  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  घंटाघर, पंहुच कर  स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती  के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा  कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता  थे।  उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा  ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा हिमालय पुत्र थे और हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular