टिहरी: THDC से भुगतान न होने पर बंद हुई स्कूल बस सर्विस, छात्रों की बढ़ी टेंशन

टिहरीटिहरी: धनौल्टी में टिहरी बांध प्रभावित थौलधार विकासखंड के कई गांवों के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारण ये है कि पुनर्वास विभाग (टीएचडीसी) द्वारा संचालित की जाने वाली स्कूल बस सेवा 21 जनवरी से बंद कर दी गई है। बस सेवा बंद होने से कई छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल बस सेवा बंद, छात्र-छात्राओं की परीक्षा को लेकर बढ़ी टेंशन

दरअसल, थौलधार ब्लॉक के गांव जैसे उनियाल, खांड, रमोलगांव, सरोट, डोभन, सैनसारी, कंडार, रमोलसारी, छाम, जसपुर आदि से स्कूल की दूरी टिहरी झील बन जाने की वजह से बढ़ गई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए पुनर्वास विभाग ने प्राइवेट बस संचालकों के साथ मिलकर छात्रों के आवागमन के लिए बसें संचालित करवाई थीं। लेकिन भुगतान न होने के कारण बस संचालकों ने बुधवार से सेवा बंद कर दी है।

छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी टेंशन

छात्राओं नेहा, सोनी, आरूषी, तमन्ना, खुशी, गौरी और छात्रों यशपाल, गौरव, सचिन ने बताया कि स्कूल बस सेवा बंद होने से बोर्ड परीक्षा के समय उनकी पढ़ाई में रूकावट आ रही है। बस संचालक तुलसी देवी ने कहा कि पिछले साल 10 अगस्त 2025 से बस सेवा चल रही थी, और विभाग ने अनुबंध पत्र बनाने का वादा किया था, लेकिन अब वो लगातार इसे टाल रहा है।

टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक शक्ति चमोली ने बताया कि

एक महीने पहले जिलाधिकारी और पुनर्वास विभाग से भुगतान को लेकर वार्ता हुई, लेकिन इसके बावजूद लंबित राशि का भुगतान नहीं किया गया। टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक शक्ति चमोली ने बताया कि मामला डीएम और पुनर्वास निदेशक के प्रस्ताव के तहत टीएचडीसी को भेजा गया है। उन्होंने ये भी कहा कि लंबित भुगतान की समस्या से विभाग अवगत है और बस सेवा जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है। छात्र और अभिभावकों की और से भी सपष्ट किया गया है कि यदि इस मामले पर कोई समझौता नहीं होता तो वो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here