Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार: युवतिओं के साथ अश्लील हरकत करता युवक, सोशल मीडिया पर वायरल...

हरिद्वार: युवतिओं के साथ अश्लील हरकत करता युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

policeहरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में शहर में टहलने निकली युवतियों के सामने एक शख्स घिनौनी हरकतें करते हुआ देखा गया है। कैमरा में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति इवनिंग वॉक पर निकली महिलाओं और युवतियों के सामने अश्लील हरकत करता रिकॉर्ड हुआ। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हरिद्वार में युवतियों से अश्लील हरकत करता युवक

ये घटना बीते रविवार शाम शंकराचार्य चौक के पास नहर पटरी की है। जहाँ पर आम लोग मॉर्निंग और इवनिंग में टहलने के लिए आते हैं। बताया जा रहा है कि यहीं युवतियों और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की गई। युवक ने पहले स्कूटी से कई युवतियों का पीछा किया और बाद में अश्लील हरकतें करता हुआ दिखाई दिया।

युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

जिसके बाद एक युवती ने अपने फोन से पूरी घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। आरोपी युवक की स्कूटी से नंबर प्लेट भी गायब थी जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस आरोपी शख्स को तलाश रही है

हालाँकि घटना के बाद किसी की तरफ से मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स युवतियों के साथ अश्लील हरकतें करता हुआ दिखाई दे रहा है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
-अभय सिंह, एसपी सिटी, हरिद्वार-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2