मसूरी: जॉर्ज एवरेस्ट रोड पर स्कूटी गहरी खाई में गिरी, दो घायल

मसूरी: मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट हाथी पांव रोड पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। इस हादसे का मुख्य कारण सड़क पर जमा पाला और सड़क किनारे पैराफिट का न होना था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।\

पाला जमने और पैराफिट न होने के कारण स्कूटी फिसली, स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया

हादसा मुख्य रूप से जमी हुई सड़क और सुरक्षा बाड़े (पैराफिट) के न होने से कारण हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ठंड के कारण सड़क पर बर्फनुमा पाला जम गया था। जिसके चलते स्कूटी का नियंत्रण बिगड़ गया और वो खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और आक्रोश देखा गया। उन्होंने बताया कि जॉर्ज एवरेस्ट हाथी पांव रोड के कई हिस्सों में सड़क किनारे पैराफिट नहीं है, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। ठंड के मौसम में यहां बर्फ जमने से दोपहिया वाहन फिसलते रहते हैं और कई लोग चोटिल हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस खतरनाक स्थिति के बारे में बता चुके हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है कि संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इस कारण, समुदाय तुरंत प्रभावी सुरक्षा उपायों की मांग कर रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here