Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड काशीपुर में बंद पड़ी फैक्ट्री में गार्ड की हत्या का हुआ खुलासा,...

काशीपुर में बंद पड़ी फैक्ट्री में गार्ड की हत्या का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

khulasa

काशीपुर के महुआखेड़ागंज स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में तैनात गार्ड की हत्या का पुलिस ने तीन दिन के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया  है। पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

काशीपुर में बंद पड़ी फैक्ट्री में गार्ड की हत्या का हुआ खुलासा

काशीपुर में बंद पड़ी फैक्ट्री में तैनात गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना का खुलासा करते हुए आज पुलिस क्षेत्रधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि यूपी के जिला बुलंदशहर के ग्राम सैदपुरा निवासी करमवीर सिंह महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड थे और फैक्ट्री परिसर में ही रहते थे।

बीते रविवार को उनका शव फैक्ट्री परिसर के मुख्य गेट के पास पड़ा मिला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र रिंकु कुमार की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि फैक्ट्री में उसके साथ अप्रान्त (25) पुत्र योगेन्द्र भी काम करता था जो घटना के बाद मौके पर अपना मोबाईल फोन छोडकर फरार हो गया था। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। ॉ

बुलंदशहर से हत्यारोपी को किया गया गिरफ्तार 

पुलिस ने आरोपी अप्रांत को एक जनवरी 2026 को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो नशा करने का आदि है। मृतक कर्मवीर सिंह उसके रिश्ते में चाचा लगते थे। वो अक्सर कर्मवीर के साथ ही रहता था। जिस कारण वो मृतक एक महीने पहले उसे अपने साथ फैक्ट्री की चौकीदारी करने के लिए अपने साथ महुआखेड़ा ले आया। दोनों साथ में गेट के पास बने एक कमरे में रहते थे और उसी कमरे में खाना पीना करते थे।

हत्या के बाद आरोपी मौके से हो गया था फरार 

आरोपी ने बताया कि 27 दिसंबर की शाम को हम दोनों ने मिलकर खाना बनाया और कर्मवीर सिंह ने खाना खा लिया था लेकिन उसने खाना नहीं खाया था। खाना खाने से दोनों ने शराब पी थी और चिलम-गांजा भी पिया था। रात के करीब साढ़े सात बजे करीब कर्मवीर सिंह उससे गलत हरकत करने लगा और जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा।

इस दौरान उसने काफी देर तक उसका गला दबाए रखा तब वो गिर गया फिर पास की क्यारी से एक ईट उठायी और उनको मारी तो वह उसकी ठोड़ी पर लगी जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने कबूल किया कि उसने नशे में घटना को अंजाम दिया और होश आने के बाद वो मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2