उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, बारिश और बर्फबारी के साथ कोहरे का अलर्ट

mausam

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे की चादर ने इलाकों को अपने आगोश में ले लिया है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले पांच दिनों का वेदर अपडेट जारी किया है।

उत्तराखंड में पहाड़ों पर होगी बारिश और बर्फबारी

प्रदेश में वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम बदला हुआ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 21 दिसंंबर 2025 को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। बता दें कि 3500 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मैदानी इलाकों में छाया रहेगा कोहरा 

बात करें मैदानी इलाकों की तो फिलहाल मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार नहीं है। 21 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। विशेषकर हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here