Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड: अवैध मजार पर चला बुलडोज़र, अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी...

उत्तराखंड: अवैध मजार पर चला बुलडोज़र, अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अवैध मजाररुड़की: हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को हटाया है। बताया गया कि इस मामले में प्रशासन द्वारा पहले नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर निर्धारित समय के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मजार को हटा दिया।

भगवानपुर में अवैध मजार को हटाया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों और हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की निगरानी में जनपद में अतिक्रमण हटाने की मुहिम ने रफ़्तार पकड़ ली है। सरकारी भूमि पर कब्जों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भगवानपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम शहीदवाला ग्रांट में नसीम बानो पत्नी इकबाल हसन, निवासी देहरादून, ने 0.0120 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मजार बनाकर अतिक्रमण किया था।

सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी मजार

मामले की जांच के बाद प्रशासन ने संबंधित को विधिवत नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। जिक्से बाद निर्धारित कार्रवाई के क्रम में गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नोटिस के बाद दबाव में आई अतिक्रमणकर्ता ने स्वेच्छा से स्वयं अवैध निर्माण को हटाया। प्रशासन ने सरकारी भूमि को दोबारा अपने कब्जे में लेकर मामले का निस्तारण किया। वहीं जिला प्रशासन ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2