Monday, March 9, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून में रेलवे की परीक्षा में नकल करते सॉल्वर गिरफ्तार, इस राज्य...

देहरादून में रेलवे की परीक्षा में नकल करते सॉल्वर गिरफ्तार, इस राज्य से जुड़े हैं तार

cheating_in_exam

राजधानी देहरादून में एक बार फिर से नकल का मामला सामने आया है। देहरादून में रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में भी नकल करते हुए एक सॉल्वर पकड़ा गया है।

देहरादून में अब रेलवे की परीक्षा में भी हुई नकल

राजधानी देहरादून से रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में बड़ी सेंधमारी काल मामला सामने आया है। मंगलवार को पटेल नगर थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए एक संदिग्ध सॉल्वर पकड़ी गया है। मिली जानकारी के मुताबिक साल्वर के तार हरियाणा से जुड़े हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए सॉल्वर को पूछताछ के लिए पटेल नगर थाना लाया गया है। जहां उस से इस नेटवर्क से जुड़ी पूछताछ की जा रही है।

सॉल्वर से की जा रही पूछताछ 

परीक्षा केंद्र से पकड़े गए सॉल्वर से पूछताछ कर पुलिस उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच के आधार पर ये आशंका जताई जा रही है कि नकल गिरोह प्रश्नपत्र और उत्तरों के आदान-प्रदान के लिए किसी निजी मैसेजिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल करता था। सीओ सदर अंकित कंडारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। आरोपी से जुड़े लिंक खंगाले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2